भोपाल गैस कांड की 27वी बरसी चढ़ी हिंसा की भेंट

वहां उन्होंने विभिन्न रेलों को रोककर चक्काजाम कर दिया, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। पुलिस ने रेल रोक रहे गैस पीडितों को तितर बितर करने के लिये आंसू गैस छोडी और लाठीचार्ज किया लेकिन आंदोलनकारियों द्वारा पथराव किये जाने पर पुलिस को पीछे हटना पडा। आंदोलनकारी इस बीच उग्र हो गये और उन्होने पथराव के साथ ही चार पुलिस की गाडियों सहित लगभग एक दर्जन वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने बाद में हवाई फायर करने के साथ ही लाठी चार्ज कर गैस पडितों को पटरी से हटाया, लेकिन इस दौरान पथराव और लाठीचार्ज में लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मियों सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायल होने वालों में भोपाल कलेक्टर निकुंज श्रीवास्तव तथा एसएसपी योगेश चौधरी भी शामिल हैं। ऐशबाग क्षेत्र में कुछ घंटों के लिये धारा 144 भी लगा दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications