हर हाल में बेगुनाही साबित करूंगी: कनिमोझी

कनिमोझी ने यह बात दिल्ली से चेन्नई जाने के लिए विमान में सवार होने से पहले कही। कनिमोझी ने कहा कि वो बहुत खुश हैं कि वो अपने घर जा रही हैं। करीब 193 दिन बाद देश के सबसे बड़े घोटाले 2 जी स्पेक्ट्रम की आरोपी कनिमोझी तिहाड़ जेल से निकलकर अपने घर जा रही हैं।
गौरतलब है कि 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 20 मई से तिहाड़ जेल में बंद डीएमके सांसद कनिमोझी को आखिरकार सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी।
कनिमोझी के अलावा इस मामले में 4 अन्य को भी जमानत मिली थी। इसमें करीम मोरानी, शरद कुमार, आसिफ बलवा और राजीव अग्रवाल के नाम शामिल हैं। कोर्ट ने इन सभी को 5 लाख के निजी मुचलके पर छोड़ा है। इसके अलावा इन लोगों को देश से बाहर न जाने की भी हिदायत दी गई है।
आपको बता दें कि 'द हिंदू' से पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाली कनिमोझी करूणानिधि की तीसरी पत्नी की बेटी है। उन्हें डीएमके प्रमुख के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता है। कविताओं से लगाव रखने वाली करूणानिधि मौजूदा रूप में राज्यसभा की सांसद है। उन्हें तमिल और अंग्रेजी का अच्छा जानकार माना जाता है। वो एक अनुवादक के रूप में भी काम कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications