यूपी: ऑपरेशन मजनूं चलाने वाली अलका अग्रवाल सस्‍पेंड

Uttar Pradesh Map
गाजियाबाद। महिला थानाध्यक्ष अलका अग्रवाल को ऑपरेशन मजनूं अभियान चलाना महंगा पड़ गया है। मनचलों के साथ की गई मारपीट के विवादों में घिरने पर एसएसपी रघुबीर लाल ने बुधवार को महिला थानाध्यक्ष अलका अग्रवाल को निलंबित कर दिया। महिला सेल में तैनात उप निरीक्षक अंजू तेवतिया को थाने की कमान सौंपी गई है। एसएसपी ने बताया कि ऑपरेशन मजनूं में कानून के दायरे में कार्रवाई होनी चाहिए थी। लोगों की शिकायत थी कि पार्को व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमी युगलों द्वारा अश्लीलता फैलाई जा रही है और माहौल को खराब किया जा रहा है।

पिछले दिनों कोतवाली क्षेत्र व मोदीनगर में भी युवतियों के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसको लेकर ऑपरेशन मजनूं चलाया गया था। बकौल एसएसपी, थानाध्यक्ष द्वारा कानून के विपरीत जाकर युवकों पर कार्रवाई की गई। जांच में वह दोषी पाई गईं इस कारण उन्हें निलंबित किया गया। याद रहे कि सोमवार को महिला थानाध्यक्ष अलका अग्रवाल ने मनचलों व अश्लीलता फैलाने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन मजनूं चलाया था। इस दौरान साहिबाबाद के राम मनोहर लोहिया पार्क में उन्होंने अश्लील हरकत करते पाए गए युवकों से उठक बैठक कराई, थप्पड़ जड़े और मुर्गा बनाया था।

पहले भी विवादों में रह चुकी हैं अलका

पहले भी विवादित रही हैं अलका उप निरीक्षक अलका अग्रवाल मेरठ में तैनाती के दौरान भी विवादित रही हैं। 2006 में मेरठ के सदर थाने में तैनाती के दौरान इन्हें जेल जाना पड़ा था। थाने के लॉकअप में राजीव शर्मा नाम युवक ने हिरासत में फांसी लगा ली थी। इस मामले में अलका अग्रवाल भी नामजद हुई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+