ओबामा से भी ज्यादा पगार पाएंगी ये मेमसाहब

इस तरह तनख्वाह बढ़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया की प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से ज्यादा वेतन पाएंगी। मीडिया की एक खबर में बताया गया है कि गिलार्ड का कुल वेतन 90,000 अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा होगा। जो अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के वेतन से अधिक होगा। द कोरियर मेल की खबर के मुताबिक एक समीक्षा के बाद स्वतंत्र वेतन टिब्यूनल ने सांसदों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे सांसदों के वेतन में जबर्दस्त वृद्धि की संभावना है। यहां तक कि सबसे कनिष्ठ सांसद का भी वेतन 140,000 से बढ़कर 180,000 अमेरिकी डॉलर तक पहुंच जाएगा।
सूत्रों ने बताया कि टिब्यूनल ने निर्णय लिया है कि सांसदों का वर्तमान मूल वेतन 140,910 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर कम से कम 180,000 अमेरिकी डॉल कर दिया जाय। वेतन वृद्धि के चलते प्रधानमंत्री गिलार्ड की पगार करीब चार लाख 70 हजार अमेरिकी डॉलर हो जाएगी जो अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन से अधिक होगी। ओबामा की तनख्वाह चार लाख अमेरिकी डॉलर और कैमरन की तनख्वाह दो लाख 21 हजार अमेरिकी डॉलर है।












Click it and Unblock the Notifications