अब दरभंगा इंडियन मुजाहिद्दीन का नया ठिकाना

इस माडूल में शामिल सभी युवक अच्छे-पढ़े लिखे हैं। आईएम के रियाज और भटकल बंधुओं के इशारे पर शाहरुख उर्फ इमरान ने दरभंगा में आईएम के लिए इस माडूल को तैयार किया। इस माडूल में आजमगढ़ के किसी भी युवक को शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका शाहरुख अच्छी तरह बम बनाना जानता है। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि बटला हाउस मुठभेड़ के बाद भारत में आतंकी वारदात शाहरुख के इशारे पर हुई हैं। भारत में जहां इनको मौका लगता वहां बम धमाके करने की फिराक में थे और विदेशी पर्यटकों को निशाना बनाना इनकी प्राथमिकता थी।
लश्कर-ए-तैयबा के इशारे पर आईएम ने भारत में तबाही फैलाने के लिए आजमगढ़ (यूपी) को अंजाम अड्डा बनाया था। बटला हाउस मुठभेड़ के बाद आईएम के आतिफ माडूल का पर्दाफाश होने के बाद आजमगढ़ बदनाम हो गया। इसके बाद आईएम ने अपने आजमगढ़ मिशन को बंद कर दिया। जिस तरफ आतिफ अमीन (मुठभेड़ में मारा गया) आजमगढ़ से आईएम के लिए युवक तैयार कर रहा था उसी तरफ इमरान उर्फ शाहरुख को भारत में तबाही फैलाने के लिए भारत भेजा गया और भटकल बंधुओं के कहने पर इसके लिए दरभंगा को चुन्ना गया। गिरफ्तार आईएम सदस्यों में से ज्यादा पाक नागरिक को छोड़कर सभी दरभंगा के हैं। ये युवक अच्छे-पढ़े लिखे हैं।
दरभंगा के कुछ लोग चेन्नई में भी पढ़ाई कर रहे हैं। इन युवकों को भी इस माडूल में शामिल किया। आतिफ की तरह इनको भी जेहाद के नाम पर तैयार किया गया। उन्हें कुछ सीढ़ियां दिखाई गई। पुलिस के अनुसार इमरान इन युवकों को आतिफ की तरह मजबूती और पूरी तरह ठोस लड़ाके नहीं बाना पाया था। इस माडूल का एक सदस्य पुलिस के हाथ लग गया तो पूरे माडूल का पर्दाफाश हो गया।












Click it and Unblock the Notifications