बहू ने प्रेमी संग मिलकर की सास की हत्या

उन्होंने बताया कि बरगी थानांर्गत ग्राम सालीबाड़ा निवासी 35 वर्षीय युवक ने अपनी मां रमा बाई (56) के लापता होने की रिपोर्ट गत 11 नवंबर को थाने में दर्ज करायी थी। पुलिस ने जांच शुरु की तो इस बात का पता चला कि लापता वृद्धा की बहू वंदना राजपूत (30) और उनके घर के सामने रहने वाले हेमंत राजपूत के बीच प्रेम संबंध है।
पुलिस ने शंका होने पर हेमंत को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में लिया तो उसने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। युवक ने बताया कि वृद्धा ने गत 9 नवंबर की रात वृद्ध सास ने पशुओं को बांधने की जगह उन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था और इसी वजह से दोनों ने मिलकर वृद्धा की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक अपने साथी विक्रम के साथ मोटरसाइकिल में लाश को दो किलोमीटर दूर नर्मदा नदी में फेंक आया।
युवक ने पुलिस को बताया कि शव को नर्मदा में फेंकने से पहले दोनों ने वृद्धा के हाथ से सोने के कंगन एवं कान के बाले उतार लिए थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और वृद्धा के शव की नर्मदा नदी में तलाश शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications