भारत बंद में व्यापारियों को मायावती का पूर्ण समर्थन

Mayawati
लखनऊ। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश की खिलाफत को लेकर गुरुवार को व्यापारियों ने भारत बंद का एलान किया है। व्यपारियों के इस विरोध का प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने समर्थन करते हुए कहा है कि वह केन्द्र सरकार की यह मंशा पूरी नहीं होने देंगी।

मायावती ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं व समन्‍वयकों की बैठक में इस विरोध का सही ठहराते हुए कहा कि केन्द्र सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। खुदरा बाजार में विदेशी पूंजी निवेश व्यापारियों के हित में नहीं हैं। व्यापारियों का विरोध पूरी तरह से जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी हर कीमत पर व्यापारियों का साथ देगी।

मायावती ने कहा कि व्यापरियों ने बंद का एलान किया है और उसमें उनकी पार्टी भारत बंद का समर्थन तो करेगी ही साथ ही सहयोग भी देगी। उन्होंने कहा उनकी पार्टी संसद से सड़क तक इस मुद्दे का पुरजोर विरोध कर रही है क्योंकि उसे मालूम है कि खुदरा कारोबार में विदेशी कम्पनियों के आने से यहां की पूरी अर्थव्यवस्था विदेशियों के हाथों चली जायेगी और देश आर्थिक रुप से गुलाम बन जायेगा।

मायावती ने कहा कि इस फैसले को वापस लेने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र सरकार इसे लागू भी कर देती है तो उत्तर प्रदेश में किसी भी विदेशी कम्पनी को खुदरा बाजार की इजाजत नहीं दी जायेगी।

मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निर्देशित किया है कि वह सरकार के इस फैसले की जानकारी जनता तक पहुंचायें। मायावती ने राज्य के पुनर्गठन की जरुरत के बारे में कार्यकर्ताओं को पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए इसका पुनर्गठन किया जाना आवश्यक है और इस बारे में भी कार्यकर्ता जनता को जागरुक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+