पुरुषों की तरह महिलाएं भी उठाती हैं बड़े जोखिम

इसमें इस बात का पता लगाया गया कि क्या सह शिक्षा के वातावरण में एक ही सेक्स की मौजूदगी वाली कक्षाएं विद्यार्थियों में जोखित उठाने की प्रवृत्ति पैदा करतीं हैं। दल के अगुवा प्रोफेसर एलिसोन बूट ने कहा कि परिणाम बताते हैं कि जन्मजात लक्षणों की बजाय सामाजिक सीखें और वातावरणीय कारक महिलाओं में चुनौती लेने की प्रवृत्ति को कम करते हैं। उन्होंने कहा, हमने विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्रों पर एक प्रयोग किया, जिन्होंने दो अलग अलग तारीखों पर लॉटरी पर दांव लगाया था।
छात्रों को तीन प्रकार की कक्षाएं दी गई जिसमें सभी महिलाएं, सभी पुरुष और सह शिक्षा। उन्हें बाद में समूह बदलने की इजाजत नहीं थी। प्रोफेसर बूट ने कहा कि हमने पाया कि दोनों तारीखों में औसत महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में चुनौती पूर्ण चुनाव कम किया। बहरहाल आठ हफ्तों में लड़कियों वाली कक्षा की छात्राओं ने अपने सह शिक्षा समूह के समक्षकों की तुलना में उल्लेखनीय रूप से लॉटरी का चयन ज्यादा पसंद किया। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह परिणाम श्रम बाजार पर लागू होता है।












Click it and Unblock the Notifications