हादसे में दो की बच्चों की मौत, 15 घायल

एसडीएम जगाधरी देवेंद्र कौशिक व तहसीलदार परमजीत सिंह चहल ने अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना। सभी लोग चंडीगढ़ से यूपी के रामपुर पनवाडिय़ा जा रहे थे। टवेरा गाड़ी में बच्चों समेत कुल 19 लोग सवार थे। हादसे में शिवा व उसके भाई शिवम की मौत हो गई। जबकि चालक कुलाहसी, सीता राम, राजेश, सौरभ, गौरव, यामवती, चंद्रपाल, पूजा, अतर कली, लाभ सिंह, उसकी पत्नी भूरी, राधिका, सन्नी, गौतम, द्रोपदी, सीदा व काजल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां भूरी देवी व सीता राम की हालत गंभीर बनी हुई है। भूरी देवी को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications