झूठी शान के लिये पिता और भाई ने ही की थी नर्गिस की हत्या
गाजियाबाद।
मसूरी थाना क्षेत्र के बसंतगढ़ी में बुधवार देर रात किशोरी नर्गिस की हत्या के मामले ने सोमवार को नया मोड़ ले लिया। नर्गिस की हत्या पिता व भाइयों ने मिलकर की थी और डकैती की झूठी कहानी रचकर पड़ोसियों को फंसाने की कोशिश की थी। हत्या पड़ोसी युवक से प्रेम-प्रसंग के कारण की गई। पुलिस ने आरोपी पिता और दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में प्रयुक्त दो तमंचे भी बरामद कर लिए गए हैं। id="toptextpromo">वरिष्ठ
पुलिस अधीक्षक रघुवीर लाल ने बताया कि 17 वर्षीय नर्गिस की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इमरान ने पडोस में रहने वाले साकिब व उसके परिजनों के खिलाफ हत्या व डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस जांच में पता चला कि साकिब व नर्गिस का प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध इमरान व उसके पुत्रों द्वारा कई बार किया जा चुका था। इसके बाद भी नर्गिस व साकिब फिर भी एक दूसरे से मिलते रहे। उन्होंने बताया कि नर्गिस 14 नवम्बर को घर से भागकर साकिब के पास शादी करने के लिए पहुंची थी, लेकिन साकिब ने शादी करने से मना कर दिया और वह लौट आयी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>इसके
बाद 23 नवम्बर की रात इमरान व उसके पुत्रों ने मौका पाकर नर्गिस की गोली मारकर हत्या कर दी। खुद को बचाने के लिए उन्होंने गोली की आवाज सुनकर घर में आए पडोसियों पर हत्या व डकैती करने का आरोप लगाकर 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। लाल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी को मारा गया है, जिसको लेकर पुलिस ने इमरान व उसके दो पुत्र जावेद व परवेज को गिरफ्तार कर लिया है।











Click it and Unblock the Notifications