बसपा के इशारे पर लगी राहुल की सुरक्षा में सेंध: प्रमोद तिवारी

Congress leader Pramod Tiwari
लखनऊ। पिछले दिनों राहुल गांधी की जनसभा के दौरान हुई मारपीट के बाद कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ा। प्रदेश सरकार के अडियल रवैये के चलते उनकी गिरफ्तारी तक की नौबत आ गयी। इससे खिसिआए श्री तिवारी ने अपने बयान में कहा कि राहुल की जनसभा में हुई मारपीट बसपा की साजिश थी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसा हुआ तो बसपा को इससे दुष्परिणाम झेलने होंगे।

ज्ञात हो कि पिछले 26 नवम्बर को कुशीनगर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की जनसभा में कुछ लोगों ने घुसकर विरोध-प्रदर्शन किया था, इससे पहले भी राहुल की सुरक्षा में सेंध लगाकर कुछ युवक घुस चुके हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने इन घटनाओं के लिए बहुजन समाज पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह जानबूझ कर किया जा रहा है, यह बसपा की साजिश है।

उन्होंने चेताया कि ऐसी घटना अगर दोहरायी गयी तो इसका प्रतिरोध होगा और बड़ी घटना भी हो सकती है। वहीं प्रमोद तिवारी के बयान को इस नजरिए से भी देखा जा रहा है कि राहुल की सभा में हंगामा करने वाले एक युवक को प्रमोद तिवारी सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने पीटा था। युवक को पीटने पर इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए इन नेताओं ने हाईकोर्ट में भी अपील की थी। वहीं गौर करने वाली बात यह भी है कि जिन युवकों ने कांग्रेस की सभा में हंगामा किया था और काले झंडे दिखाये थे, उन्हें सपाई बताया गया था। अब प्रमोद तिवारी इसे बसपा की साजिश बता रहे हैं। श्री तिवारी का कहना है कि सपा और बसपा मिले हुए हैं क्योंकि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने पहले ही सुरक्षा पर सवाल उठाये थे लेकिन राज्य सरकार ने अपने दायित्व को पूरा नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+