यूपी: झुग्गियों में आग लगने से दो बच्चों की मौत

Uttar Pradesh: 2 kids charred to death in slum fire
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में रविवार को बैग फैक्ट्री में लगी आग ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि सोमवार को झुग्गियों में भयानक आग लगी है। इस आग में झुलसकर दो बच्चों की मौत हो गयी वहीं कई लोग जख्मी हो गये। आग इतनी भयावह थी कि दमकल कर्मियों को उसे काबू करने में घंटों लग गये। राजधानी के अलीगंज क्षेत्र में गल्ला मण्डी के पास कई झुग्गिया हैं जिसमें गरीबों के कई परिवार रहते हैं। शाम को एकाएक एक झुग्गी से आग ही लपटे दिखायी दी। पहले तो लोगों से सोचा कि ठंड से बचने के लिए किसी ने आग जलाई है।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, आग की लपटें तेज हो गयी और आसपास की झुग्गियां भी उसकी चपेट में आ गयीं। घबराये लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे। किसी तरह लोगों ने आपसी सहयोग से अपने परिजनों को बाहर निकाला। तमाम कोशिशों के बावजूद दो बच्चों को नहीं बचाया जा सका। डेढ़ वर्षीय अयान और एक वर्षीय अरसान ने इसमे झुलसकर दम तोड़ दिया। वहीं कई लोग पूरी तरह जख्मी हो गये हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आग लगने से पचास से अधिक झुग्गियां जलकर राख हो गयीं।

इस आग में सब कुछ स्वाहा हो जाने के गम के साथ ही इन गरीबों का गुस्सा उस समय भी और बढ़ गया जब दमकलकर्मी काफी देर से पहुंचे। लोगों का आरोप है कि यदि दमकलकर्मी समय पर पहुंच जाते तो दोनों बच्चों की मौत न होती। आग में सब कुछ गंवा चुके इन लोगों को अब उम्मीद है कि सरकारी स्तर पर उन्हें कोई मदद दी जायेगी। बहरहाल अभी तक ऐसी कोई पहल नहीं हुई है। आग की लपटें अभी भी उठ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+