स्टैडिंग कमेटी के लोकपाल बिल से टीम अन्ना खफा

Kiran Bedi
नई दिल्ली। संसद की स्टैडिंग कमेटी ने लोकपाल बिल का मसौदा तैयार कर लिया है। लेकिन टीम अन्ना की ओर से इसे ठुकरा दिया गया है। टीम अन्ना की अहम सदस्य किरण बेदी ने सरकार को धोखेबाज करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। किरण बेदी के मुताबिक सरकार की नीयत में खोट दिख रही है अगर उस ने अपना वादा पूरा नहीं किया तो एक बार फिर से जन आंदोलन होगा। आपको बता दें कि बेदी के मुताबिक समिति ने निचले स्तर की नौकरशाही लोकपाल के दायरे से बाहर रखने की सिफारिश की है।

जबकि न्यायपालिका और सांसदों को लोकपाल के दायरे से बाहर रखने की पैरवी की है। हजारे पक्ष संपूर्ण नौकरशाही, न्यायपालिका और प्रधानमंत्री को लोकपाल के दायरे में लाने पर जोर देता रहा है। किरण ने कहा कि न्यायपालिका को लोकपाल के दायरे से बाहर रखना लोगों की मांगों के लिए झटका है क्योंकि लोग न्यायपालिका को इसके दायरे में लाने की मांग कर रहे हैं। किरण ने एनजीओ, कॉरपोरेट और मीडिया को भी लोकपाल के दायरे में लाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है।

आपको बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने किरण बेदी पर लगे आरोपों को पर सफाई देने के लिए एक प्रेस वार्ता की थी। केजरीवाल ने साफ तौर पर किरण बेदी पर लगे सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया और जिस जज ने बेदी पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है उसके खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया।

केजरीवाल ने कहा कि यह बानगी है कि जज भ्रष्ट हैं और उन्होंने जानबूझकर बेदी पर आरोप लगाकर केस दर्ज करने की बात कही है। इसलिए वो और उनकी टीम चाहती है कि न्यायपालिका भी लोकपाल के दायरे में हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+