चिंकारा मामले में अधिकारियों के सामने पेश होगे पांच सैन्यकर्मी

उधर, सेना ने वन अधिकारियों के आरोप से इंकार करते हुए कहा कि सेना ने कोर्ट आफ इन्कवारी की कार्यवाही शुरू कर दी है। उप वन संरक्षक बी आर भादू ने आज भाषा से बातचीत करते हुए कहा कि 88 बख्तरबंद कार्यशाला के ले कर्नल बी एस चन्देल को नोटिस भेज कर चिंकारा प्रकरण में आरोपी सूबेदार गोपी लाल, हवलदार जी आर नाथ, सिपाही डी आर नायडू और एक लांस नायक को पूछताछ के लिए सोमवार को वन विभाग के जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने का आदेश दिया है।
उन्होंने कहा कि पाचों आरोपियों को पूछताछ के लिए आज भी बुलाया गया था लेकिन पाचों आरोपी हाजिर नहीं होकर जांच में असहयोग कर रहे है। भादू ने कहा कि 88 बख्तरबंद कार्यशाला के ले कर्नल बी एस चन्देल को जांच अधिकारी के समक्ष हाजिर होने के लिए सम्मन भेजा गया है। उन्होने कहा कि पाचों आरोपी सैन्यकर्मियों के सोमवार को हाजिर नहीं होने पर कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि सेना, जानबूझकर जांच को लम्बीं खिंचने और मामले को उलझने का प्रयास कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications
