दिल्‍ली: कार में लगी खरोंच तो की पिटाई और जला दी बाइक

Delhi: Youth set fire on bike over car scrape
दिल्ली (ब्यूरो)। कार में खरोंच लग जाने पर कार में बैठे युवकों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने बाइक में आग लगा दी। आग लगाने से पहले उन्होंने बाइक सवार की जमकर पिटाई की। हैरत की बात यह है कि पिटाई करने में दो युवतियां भी शामिल थीं। बीआरटी कॉरिडोर पर फील्ड एग्जीक्यूटिव की बाइक होंडा सिटी कार से मामूली रुप से टच हो गई। इस पर गुस्साए कार सवार युवक और युवतियों ने फिल्मी स्टाइल में फील्ड एग्जीक्यूटिव की जमकर पिटाई कर दी।

उसने मौके से भागकर जान बचाई लेकिन आरोपियों का गुस्सा इस पर भी शांत नहीं हुआ और उन्होंने बाइक में आग लगा दी। इस बाबत ग्रेटर कैलाश-एक थाने में मामला दर्ज किया गया है। कार नंबर के आधार पर पता चला है कि कार गुड़गांव की है। पुलिस बीआरटी कॉरिडोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, खानपुर निवासी सूर्यकांत साउथ एक्स की फारेन एक्सचेंम फर्म में फील्ड एग्जीक्यूटिव है। वह रात करीब सवा ग्यारह बजे बाइक से ऑफिस से घर जा रहा था।

साढ़े ग्यारह बजे वह गार्गी कालेज के पास से बीआरटी कॉरिडोर की तरफ मुड़ा तभी उसकी बाइक होंडा सिटी कार के शीशे से टच हो गई। यहां से सूर्यकांत आगे निकल गया और जब बीआरटी के लाइट सिग्नल से चिराग दिल्ली की तरफ मुड़ा तभी सफेद रंग की स्वीफ्ट कार उसकी बाइक के आगे फिल्मी स्टाइल में आकर रुकी। इसके बाद होंडा सिटी कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इन कारों से तीन-चार युवक उतरे और गाली देते हुए सूर्यकांत को लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह सूर्यकांत मौके से कुछ दूरी पर मौजूद बीआरटी के गार्ड हीरालाल की तरफ भागा।

हीरालाल ने बीचबचाव करने की बजाय युवक को मौके से भागने की सलाह दी। इस बीच उसने देखा कि आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी है। आरोपियों के जाने पर युवक बाइक के पास पहुंचा और आग को बुझाने का प्रयास किया। आग से बाइक पूरी तरह जल गई। किसी राहगीर ने इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। मामला दर्ज कर जीके-एक थाना पुलिस तफ्तीश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+