टाइम के कवर पेज पर अन्ना हजारे

अन्ना के गांव के एक व्यक्ति ने मीडिया के सामने इस बात की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि टाइम पत्रिका के कवर पेज पर अन्ना की तस्वीर को प्रकाशित किया जायेगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना के राष्ट्रव्यापी अभियान और प्रभावी लोकपाल विधेयक के लिए उनके आंदोलन ने देश की आम जनता खासतौर से युवाओं को आकर्षित किया इसलिए अन्ना को कवर पेज पर जगह दी जा रही है।
जबकि टाइम का कहना है कि जिस अहिंसा और सत्याग्रह को लोग खास कर युवागण भूल चुके थे। उसे याद दिलाने और लोगों को अहिंसात्मक रूप से संगठित करने की पहल अन्ना ने की है। इसलिए आज वो केवल लोगों के ही नहीं बल्कि देश के युवाओं के आयडल बन गये हैं। इसी बात के लिए टाइम पत्रिका ने उन्हें कवर पेज पर छापने की सोची।












Click it and Unblock the Notifications