नीतीश के रिपोर्ट कार्ड की युवा कांग्रेस ने की आलोचना

कुमार ने राज्य में भ्रष्टाचार के बोलबाले के लिए राजग सरकार को दोषी ठहराते हुए राज्य सरकार पर लोगों की समस्याओं की उपेक्षा करने और नक्सलवाद के खतरे से निपटने में तथा औद्योगिक प्रगति के मामले में विफल रहने का आरोप लगाया। सरकार के प्रदर्शन पर जनता का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड एक ढोंग है।
आम जनता विशेषकर अल्पसंख्यकों के साथ धोखा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार 15 हजार कब्रिस्तानों में से 10 फीसदी की भी घेराबंदी नहीं कर पाई है। बीपीएससी की परीक्षा में मुस्लिम अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार कमी आई है। केंद्र सरकार ने एमएसडीपी योजना के तहत बिहार के अल्पसंख्यक बहुल जिलों के विकास के लिए 525 करोड रुपये मंजूर किये नीतीश सरकार उसमें से सिर्फ साढे तेरह करोड़ रूपये ही खर्च कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications