सपाईयों ने राहुल गांधी को दिखाये काले झंडे, कहा भिखारी नहीं यूपी वाले

Rahul Gandhi
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की जनता को भिखारी कहने के बाद भले ही कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी कितनी भी सफाई क्यों न दें, विरोध जारी है। ऐसे ही विरोध का सामना राहुल को उस समय करना पड़ा जब वह एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। सुरक्षा घेरे को तोड़कर कुछ युवक राहुल की जनसभा में घुस गये और नारेबाजी करने लगे। बताया जा रहा है कि हंगामा करने वाले ये युवक सपाई थे।

प्रदेश में चुनावी प्रचार में जुटे कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी विभिन्न जिलों में सभाएं कर जनता को प्रदेश की दुर्दशा से अवगत कराने में जुटे हैं। अपने चुनावी दौरे की शुरूआत के साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता को भिखारी बताकर राजनीति गर्म कर दी थी। शनिवार को राहुल के इस बयान को लेकर विरोध पर आमादा कुछ युवक उस समय राहुल की जनसभा में घुस गये जब वह प्रदेश के कुशीनगर स्थित पडरौना में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

यह युवक राहुल के सुरक्षा घेरे को तोड़कर मंच के करीब पहुंच गये और नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे इन युवकों ने जो टी-शर्ट पहन रखी थी उस पर लिखा था- राहुल हम भिखारी नहीं हैं, शर्म करो। इन युवकों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस बल के साथ ही वरिष्ठ कांग्रेसियों ने भी इन्हें खदेडऩे का प्रयास किया लेकिन हंगामे पर उतारू यह युवक मानने को तैयार नहीं थे।

वरिष्ठ कांग्रेसियों नेताओं ने इन युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बताया जा रहा है कि यह युवक सपाई थे। इनमें में तीन युवको को पुलिस ने पकड़ लिया, बाकी भाग गये। मालूम को इससे पहले भी राहुल की सुरक्षा में सेंध लगाकर युवकों ने हंगामा किया था, जिसे कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह सहित अन्य नेताओं ने लात-घूसों से पीटा था। युवक की पिटाई करने पर इन नेताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गयी थी। यह मामला अभी शान्त भी नहीं हुआ था कि यह वाकया दुबारा हो गया।

सवाल यह है कि पहले जिन युवकों ने हंगामा किया था, उन्हें भी सपाई बताया गया था, दूसरी बार हंगामा करने वाले भी सपाई बताये जा रहे हैं। बावजूद इसके सपा इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है। सपा के वरिष्ठ नेताओं के मौन रहने की आखिर क्या वजह हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+