दक्षिणी मुंबई में भीषण आग से करोड़ों की संपत्ति खाक

Major fire breaks out in Crawford market area in South Mumbai
मुंबई। 26/11 एक बार फिर मुंबई के लिए बुरी खबर लेकर आया है। आज 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की तीसरी बरसी है। 2008 में आज ही के दिन आतंकियों ने कहर बरपाया था। इसमें जानमाल के अलावा करोड़ों का नुकसान हुआ था। इसी तारीख पर एक बार मुंबई में आग ने तांडव मचा दिया। देर रात दक्षिणी मुंबई में लगी आग से करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक हो चुकी है। लगभग 400 दुकानें इस आग की चपेट में आ गई।

यह आग मोटा मार्केट, सारा सहारा और मनीष मार्केट में लगी। हालांकि इस आग में किसी के मारे जाने की उम्‍मीद नहीं है। इस आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 24 गाडि़यां मौके पर मौजूद हैं। इस समय तक मोटा मार्केट और सारा मार्केट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। जबकि मनीष मार्केट में आग बुझाने का काम अभी जारी है।

इस आग की वजह से मनीष मार्केट और सहारा कॉम्‍पलेक्‍स पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं। इन मार्केट में करोड़ों के नुकसान होने की आशंका होती है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चला पाया है। आग की वजह से मुंबई के कई इलाकों में भारी जाम लग गया है। पास के इलाकों सीएसटी से लेकर भिंडी बाजार तक पूरी तरह जाम लगा हुआ है। इतना ही नहीं जाम से बचने के लिए कई रूट बदले गए हैं। आग पर दोपहर 12 बजे तक काबू पाए जाने की उम्‍मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+