भारत में ज्यादातर लोगों का बौद्धिक स्तर बहुत कम है: काटजू

Most Indians are low on Intellectual level: Katju
दिल्‍ली। प्रेस काउंसिल आफॅ इंडिया के अध्यक्ष न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने मीडिया के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के बाद एक और विवादास्‍पद बयान दिया है। भारत के बारे में बात करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारे देश में ज्यादातर लोगों का बौद्धिक स्तर बहुत कम है। देश के ज्‍यादातर लोग जातिवाद, सम्प्रदायवाद, अंधविश्वास और सभी तरह के सामंती एवं पुरातनपंथी विचारों से सने हुए हैं।

काटजू ने कहा कि मीडिया दर्शकों की रूचि के मुताबिक कार्यक्रम और समाचार मुहैया करती है। इस दलील ने इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बेचने वाली किसी दुकान की तरह बना दिया है। उन्होंने मीडियाकर्मियों को शुक्रवार को लिखे एक पत्र में कहा मेरा यह कहना है और जैसा मैंने कई बार कहा है कि मीडिया रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बेचने वाली कोई दुकान नहीं है। यह विचार बांटता है और उसे हर मुद्दों को उजागर करना चाहिए। अपने बयान में उन्‍होंने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा था कि मीडिया केवल मनोरंजन की खबरों पर ही ध्‍यान देती है।

मीडिया पर उनकी इस टिप्‍पणी के बाद से कई बड़े मीडिया हाऊस ने इस पर अपना ऐतराज जताया था। उनका कहना है कि मीडिया के निगेटिव पहलुओं के बारे में प्रचार किया जा रहा है। काटजू ने कहा था कि मीडिया का स्तर गिर कर रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें बेचने वाली दुकान हो गई है। इसके लिए उन्‍होंने भारतीयों की सोच को जिम्‍मेदार ठहराया है। भारत के लोग आज बहुत पिछड़े हुए हैं तथा महिलाओं के लिए समानता के खिलाफ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+