मायावती ने किया लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने महान संतों, गुरुओं और महापुरुषों के सम्मान में चौराहों तथा पार्को का निर्माण कराने के साथ बड़े पैमाने पर विकास कार्य किये हैं। लखनऊ के आशियाना स्थित स्मृति उपवन में आयोजित लखनऊ महोत्सव आगामी पांच दिसम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में लखनऊ की तहजीब और संस्कृति की झलकियों के प्रदर्शन होगें।
और इसके साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे जिसमें गायक रूप कुमार राठौर, शान, जावेद अली, कविता सुब्रमण्यम तथा मीका समेत अनेक नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा महोत्सव में इक्का-तांगा दौड़, पतंग प्रतियोगिता, नौका रैली, विन्टेज कार रैली तथा राइफल शूटिंग जैसी स्पद्र्धाएं भी आयोजित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications