जेडे हत्याकांड: जिग्ना वोरा के घर पर हुई तलाशी

ज्ञात हो कि शुक्रवार की सुबह पुलिस ने जिग्ना को जेडे की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक जिग्ना ने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शूटरों को जेडे की गाड़ी का नंबर और उनके निकलने के समय के बारे में जानकारी फोन पर दी थी।
क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने शनिवार को घाटकोपर स्थित जिग्ना के घर पर छापा मारा और सबसे पहले लैपटॉप सीज कर दिया। साथ ही ईमेल आईडी भी पुलिस ने अपने हाथ में ले लिया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त हिमांशु राय के मुताबिक वोरा ने अभी तक पुलिस के साने मुंह नहीं खोला है। लेकिन हिरासत में कड़ी पूछताछ जारी है। 37 वर्षीय जिग्ना वोरा अंग्रेजी अखबार एशियन एज की डिप्टी ब्यूरो चीफ हैं। उनके ऊपर मकोका के तहत केस दर्ज कराया गया है।
पुलिस को जिग्ना और छोटा राजन के बीच संपर्क होने का भी शक है। यही नहीं पुलिस को यह भी शक है कि कहीं जिग्ना ने निजी दुश्मनी के चलते जेडे की हत्या तो नहीं करवायी है।












Click it and Unblock the Notifications