चौटाला ने गिनाया सरकार गिराने का आंकड़ा

Omprakash Chautala
फतेहाबाद। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि हुड्डा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और रतिया व आदमपुर में कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त होने के साथ ही प्रदेश में निश्चित तौर पर इनेलो की सरकार बनने जा रही है।

इनेलो प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चौटाला ने कहा कि जैसे फतेहाबाद उपचुनाव में इनेलो की जीत के साथ ही बंसीलाल सरकार का पतन हो गया था, ठीक उसी तरह रतिया व आदमपुर में कांग्रेस की जमानत जब्त होते ही जोड़-तोड़ व दलबदल के बलबूते सत्ता में आई भ्रष्ट हुडडा सरकार प्रदेश की सत्ता से बाहर हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि उस समय तो इनेलो के मात्र 21 विधायक थे, इस बार तो इनेलो के 32 विधायकों सहित विपक्ष के 50 विधायक जीते थे और कांग्रेस के खिलाफ जनादेश देते हुए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के मात्र 40 विधायक ही जीतवाए थे। उन 40 विधायकों में से छह विधायकों की तो हिसार में जमानत जब्त हो चुकी है। ऐसे में मौजूदा सरकार तो चंद दिनों की मेहमान है और 30 नवंबर के बाद प्रदेश में इनेलो की सरकार बनना एकदम तय है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हुडडा अपनी कुर्सी जाती देख पूरी तरह से बौखला गए हैं और जिस तरह डूबने वाला व्यक्ति अपने आप को बचाने के लिए आखिरी हाथ-पांव मारा करता है, ठीक उसी तरह सरकार जाती देख, अब सरकारी अधिकारियों के माध्यम से कभी फर्जी चैक देने और कभी झूठी घोषणाएं करके लोगों को बहकाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वे इसमें कभी भी सफल नहीं हो पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+