सड़क हादसे ने बुझा दिये एक परिवार के चार चिराग

accident
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में आज तडके दिल्ली आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के चार लोगों सहित पांच की मृत्यु हो गई। दुर्घटना में मारे गए परिवार के मुखिया के बारे में बताया गया है कि केंद्र सरकार में शहरी विकास मंत्री कमलनाथ के स्टाफ में कार्यरत था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह दुखद हादसा उस समय घटा जब आगरा से दिल्ली जाते समय उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर में जा घुसी। कार में सवार फरूखाबाद के मूल निवासी अमित सक्सेना 35 उनकी पत्नी अर्पणा 30 बेटे ब्योम 08 भतीजे रिषभ सहित कार चालक सरफराज पुत्र ईशू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के भाई मनोज सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वे लोग अलीगढ़ के सासनी गेट के मूल निवासी है तथा फिलहाल वह स्वयं आगरा में तथा छोटा भाई अमित दिल्ली के लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है। उसके मुताबिक अमित इन दिनों शहरी विकास मंत्री कमलनाथ के यहां कार्यरत है। वह अपने परिवार के साथ मैनपुरी में साले की शादी में शामिल होकर दिल्ली लौट रहा था। पुलिस का मानना है कि संभवत: सुबह तडके जल्दी चलकर समय से आफिस पहुंचने के चक्कर में आधी नींद में चल देने से चालक को झपकी आ जाने पर यह हादसा घट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+