सिरसा में बेटियों ने दिया पिता की अर्थी को कांधा

वहीं उनकी बेटियों ने कान्हा राम की अर्थी को कांधा दिया। शरीरदानी कान्हा राम इन्सां ने जीते जी शरीरदान का फार्म भरा हुआ था। गत दिवस उनका देहांत हो गया। इसके पश्चात उनके परिजनों ने उनकी इच्छानुसार उनका शरीर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रिसर्च कार्य हेतु दान कर दिया। परिजनों द्वारा उनके देहांत के पश्चात मेडिकल रिसर्च सेंटर से संपर्क साधा, जिस पर वहां से आई टीम को उनका शरीर सौंप दिया गया। सचखंडवासी कान्हा राम इन्सां की बेटियों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया।
सिरसा में इससे पहले भी दो बार बेटियां और बहुएं अपने माता-पिता की अर्थियों को कंधा दे चुकी हैं। सच पूछिए तो लैंगिक भेदभाव के खिलाफ यह चलन काफी हद तक काफी सही है, इससे बेटियों के प्रति हीन भावनाएं कम होती हैं। क्योंकि एक समय ऐसा था जब लड़कियों को ऐसे काम की इजाजत नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications