काले धन पर सरकार और सुब्रमण्यम स्वामी आमने सामने

उन्होंने एक बयान में कहा मैं सोमवार को सीबीआई निदेशक से मिलूंगा। पूर्व में स्वामी ने कहा था अगर वह हमारी शिकायत दर्ज करने से इंकार करते हैं तो हम अदालत में याचिका दायर कर इस बारे में आदेश देने का अनुरोध करेंगे जैसा कि 2 जी मामले में किया गया था। उन्होंने कहा हम एक अध्यादेश जारी करने की मांग भी करेंगे ताकि विदेशी बैंकों में भारतीय नागरिकों के विदेशी खातों का राष्ट्रीय किया जा सके।
अभी कुछ समय पहले सरकार ने बताया था कि देश के बाहर और भीतर बेहिसाब धन और आय से अधिक सम्पत्ति का अनुमान लगाने और राष्ट्रीय सुरक्षा पर इसके पड़ने वाले प्रभाव के आकलन के लिए एक अध्ययन शुरू किया गया है। इस विषय पर रिपोर्ट सितंबर 2012 तक प्राप्त होगी।












Click it and Unblock the Notifications