Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

26/11 मुंबई आतंकी हमले की तीसरी बरसी कसाब को याद ही नहीं

3rd anniversary of 26/11 means nothing for Kasab
मुंबई। 3 साल पहले मुंबई के सीने को अपनी अंधाधुंध फायरिंग से छलनी करने वाले अजमल कसाब को याद ही नहीं कि आज इस हमले की तीसरी बरसी है। उस हमले में मारे गए 175 लोगों के परिजनों को ताउम्र यह काला दिन नहीं भूलेगा। भारत की सबसे बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने वाले कसाब को इस घटना को भुलाने में केवल 3 साल लगे। इस घटना की तीसरी बरसी पर आर्थर रोड़ जेल अधिकारियों ने बताया कि कसाब कि मानसिक स्थिति इस समय ऐसी है कि उसे इस पूरी घटना के बारे में कुछ भी अंदाजा नहीं है।

आज से तीन साल पहले लगभग 3 दिन तक मुंबई को अपने आतंक के साए में रखने वाले कसाब ने इस घटना को महज 3 साल में भुला दिया। पूरे दिन उसकी जीवन शैली बाकी दिनों की तरह ही रही। न ही उसने किसी पुलिस अधिकारी से इस घटना के बारे में जिक्र किया और न ही उसे इस बारे में जानकारी दी गई कि उसने मुंबई में जो आतंक मचाया था आज उसे 3 साल पूरे हो गए हैं। पूरे दिन की कसाब की हरकतों से एक बार भी नहीं लगा कि उसे इस आतंकी घटना के बारे में कुछ भी याद रहा होगा।

इस अपराध में बम्‍बई कोर्ट कसाब को फांसी की सजा सुना चुका है। जिसके बाद कसाब ने सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले के खिलाफ अर्जी दी हुई है। जिस पर अभी फैसला आना बाकी है। गौरतलब है कि कसाब के साथ इस आतंकी हमले में शामिल सभी 9 आतंकवादी मारे गए थे। केवल कसाब ही मुंबई पुलिस के हत्‍थे चढ़ा था। कसाब को पिछले काफी समय से फांसी पर लटकाए जाने की मांग की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+