26/11 आतंकी हमलों के दोषियों को सजा दे पाक: एसएम कृष्‍णा

26/11 attacks: India tells Pak for decisive action against perpetrators
मुंबई। मुंबई में हुए 26/11 आतंकी हमले की तीसरी बरसी पर भारत ने एक फिर पाकिस्‍तान से इसके दोषियों को सजा देने की मांग की है। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्‍णा ने कहा कि इस हमले में शामिल आतंकियों के खिलाफ पर्याप्‍त सुबूत भारत पहले ही पाकिस्‍तान को सौंप चुका है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान को इन सुबूतों के आधार पर मुंबई में हुए इस आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

दिल्‍ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए एसएम कृष्‍णा ने कहा उनकी इस बारे में पाकिस्‍तान विदेश मंत्रालय से बात हुई है। अब जरूरत है कि पाकिस्‍तान अपनी न्‍याय व्‍यवस्‍था में तेजी लाए। गौरतलब है कि इस आतंकी हमले में पकड़ा गया एकमात्र आतंकी पाकिस्‍तान का नागरिक है। पहले पाकिस्‍तान ने कसाब के भारतीय नागरिक होने की बात स्‍वीकार नहीं की थी। भारत ने जब इसके लिए सुबूत मुहैया कराए फिर पाकिस्‍तान ने कसाब के पाकिस्‍तानी नागरिक होने की बात कुबूली थी। इस हमले में बाकी मारे गए 9 आतंकी भी पाकिस्‍तानी नागरिक ही थे।

भारत का कहना है कि इस आतंकी हमले की साजिश रचने वाले आतंकी इस समय पाकिस्‍तान में ही है। उनके खिलाफ भारत ने पाकिस्‍तान को पर्याप्‍त सुबूत मुहैया कराए हैं। जिसके बावजूद भी पाकिस्‍तान ने इन आतंकियों की सजा तय नहीं की है। इस आतंकी हमले में 175 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने इस हमले में मुंबई के कई मुख्‍य ठिकानों को अपना निशाना बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+