नाटों ने पाकिस्‍तान में बरसाई मौत, 25 सैनिक ढ़ेर

pakistan
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित एक सैन्य चौकी पर अफगानिस्तान की ओर से नाटो के हेलीकाप्टरों की गोलीबारी में 25 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। इसके चलते इस्लामाबाद ने अफगानिस्तान में मौजूद अंतरराष्‍ट्रीय सहायता बलों के लिए अपने यहां से होने वाली आपूर्ति को पूरी तरह रोक दिया है।

नाटो के हेलीकाप्टर हमले में पाकिस्तान के 25 सैनिकों की मौत सरकार संचालित पीटीवी की खबर के मुताबिक हेलीकाप्टरों ने मोहमंद कबाइली क्षेत्र की बैजई स्थित सैन्य चौकी को निशाना बनाया। मारे गए सैन्यकर्मियों में दो अधिकारी, एक मेजर और एक कैप्टन भी शामिल हैं। टीवी चैनल के अनुसार इस घटना में 15 सैन्यकर्मी घायल भी हुए हैं।

मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है क्योंकि कुछ घायलों की हालत अत्यंत गंभीर है। जवाब में पाकिस्तानी अधिकारियों ने अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी और नाटो बलों के लिए रसद लेकर जा रहे सभी कंटेनर टकों को रोक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+