तिरूपति मंदिर में जमा 18 टन पुराने सिक्के

टीटीडी के कार्यकारी अधिकारी एल. वी. सुब्रमणयम ने प्रेस को बताया कि सिक्कों की कीमत और प्राचीनता जानने के लिए सिक्का विशेषज्ञों और मुद्रा शास्त्रीयों के दल को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और आंध्र प्रदेश पुरातत्व विभाग के विशेषज्ञों से बने इस दल ने अपना काम आरंभ कर दिया है और आशा है वह इस माह के अंत तक इसे पूरा भी कर लेंगे।
सिक्के, तांबा, कांस्य और स्टील के बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस 18 टन सिक्कों में छह टन से ज्यादा सिक्के अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के हैं। उन्होंने बताया कि टीटीडी अपने सिक्कों के प्रदर्शन के लिए देश के विभिन्न संग्रहालयों में गैलरी बनाना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications