हमारे संघर्षमय जीवन में झांक कर देखे राहुल: मायावती

बसपा की उत्तरप्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल ने अपने चुनावी अभियान के दौरान सिद्धार्थनगर में बसपा प्रमुख मायावती के जननेता होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे हवा हवाई और राजनीतिक नौटंकी भरे बयान देने से पहले उन्हें बसपा के आंदोलन के इतिहास और उसके नेताओं की जद्दोजहद भरी जिंदगी के बारे में अध्ययन करना चाहिये।
राहुल ने कहा कि बसपा आंदोलन के जन्मदाता और पार्टी के संस्थापक कांशीराम तथा मायावती के बारे में पूरा देश जानता है कि उन्होंने वर्ष 1977 से 1984 तक गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ यह आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने कहा कि राहुल जब वर्ष 1981 में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे, उस वक्त कांशीराम और मायावती पूरे देश में घूम-घूमकर बहुजन समाज के आत्मसम्मान तथा सामाजिक परिवर्तन की अलख जगा रहे थे।
गौरतलब है कि प्रदेश में आगामी विधानसभा के लिये जनसम्पर्क अभियान पर राहुल ने बहराइच, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में मायावती पर गरीब जनता के दर्द से अनभिग्य होने का आरोप लगाते हुए कहा था कि बसपा प्रमुख अब जनता के बीच नहीं जातीं इसलिये उन्हें उसकी तकलीफों की जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications