बैंकों में जमा 723 करोड़ रुपए पर किसी का दावा नहीं
दिल्ली।
जहां आज कमरतोड़ महंगाई लोगों को एक-एक रुपया जोड़कर रखने को मजबूर कर रही है वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें पैसे की बिल्कुल भी परवाह नहीं है। ऐसे लोग बैंकों में अपना पैसा जमा करने के बाद उसकी जानकारी तक नहीं लेने आते हैं। सरकार ने आज कहा कि सरकारी बैंकों के 1,03,45,857 खातों में 1,723.24 करोड़ रूपये की बिना दावे की राशि पड़ी हुई है। id="toptextpromo">वित्त
राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सूचित किया है कि 31 दिसंबर 2010 की स्थिति के अनुसार अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में 1,03,45,857 खातों में 1,723.24 करोड़ रूपये की बिना दावे की राशि पड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने 22 अगस्त 2008 को जारी दिशानिर्देश में कहा था कि बैंकों को निष्क्रिय खातों की वार्षिक समीक्षा के साथ-साथ इन खातों का परिचालन करवाने के लिए संयुक्त प्रयास कर इनमें नियमित रूप से ब्याज जमा करना चाहिए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>मंत्री
ने कहा कि बैंक इसका उपयोग किसी अन्य जमा की तरह अपने सामान्य व्यवसाय के लिए करते हैं। अब जो जमा पैसा है उसका क्या करना अभी इस बारे में कोई विचार नहीं किया गया है। सरकार समय-समय पर लंबे समय से ऑपरेट न होने वाले खातों को खोलकर देखती है। अब देखना है कि इतनी बड़ी रकम का उपयोग सरकार किस काम में करती है।











Click it and Unblock the Notifications