कनिमोझी की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

2जी घोटाले में दिल्ली हाईकोर्ट पहले ही 5 लोगों की जमानत पर मुहर लगा चुका है। ऐसे में कनिमोझी सहित 5 अन्य आरोपियों को भी इस मामले में जमानत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन इस मामले में अभी तक कनिमोझी की मुश्किलें कम होती हुई नजर नहीं आ रही हैं। अब अपनी जेल से रिहाई के लिए कनिमोझी को सोमवार तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के इस महत्वपूर्ण फैसले पर पूरे देश की नजर बनी हुई है। 2जी घोटाले में कनिमोझी पर रिश्वत लेने का आरोप था। इस मामले में कनिमोझी पिछले कई महीनों से जेल में बंद हैं। अब देखना है कि कनिमोझी की जेल से रिहाई हो सकती है या नहीं। कनिमोझी सहित पूरे देश को कोर्ट के इस फैसले का इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications