एशिया में चीन की प्रगति से जलता है भारत: चीनी मीडिया

यह दावा किया है चीन की एक सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्ह्वा ने किया है। अपनी रिपोर्ट में इस एजेंसी ने दावा किया है कि भारत इस समय चीन की बढ़ती प्रष्ठिता से बुरी तरह घबरा चुका है। जिस वजह से भारत पड़ोसी देशों को चीन के खिलाफ एकजुट कर रहा है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि भारत चाहता है कि भारत और चीन के पड़ोसी देश मिलकर चीन के खिलाफ गैंगवार करें। भारत को इस तरह की कोशिशें करने से बेहतर है कि वह चीन की बढ़ती अर्थव्यवस्था से सबक लेकर खुद को प्रगति के रास्ते पर डाले।
गौरतलब है कि चीन की मीडिया की तरफ से इस तरह का बयान उस समय आया है जब दक्षिणी सागर में तेल की खोज को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है। चीन की आपत्ति के बावजूद भी भारत ने कहा है कि वह दक्षिणी सागर से तेल की खोज का अपना अभियान बंद नहीं करेगा। जिसके जवाब में चीन ने भारत को धमकी देते हुए कहा था कि वह दक्षिणी सागर में किसी विदेशी कंपनी की एंट्री बर्दाश्त नहीं करेगा। इतना ही नहीं चीन ने भारत को अपनी नौसेना की ताकत का एहसास दिलाने के लिए वहां युद्धाभ्यास का भी ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications