राजस्थान सरकार खरीदेगी नये विमान और हेलीकाप्टर

उन्होंने बताया कि 1989 में खरीदा गया वायुयान सी नब्बे बाइस साल पुरा होने के कारण इसका संचालन सरकार के लिए लाभदायक नहीं रह गया है और इसके रखरखाव पर हर साल पचेतर लाख रुपए खर्च हो रहे हैं सूत्रों ने कहा कि तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार के कार्यकाल में राजकीय बेड़े में शामिल किये गये विमान बी 200 खरीदते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। और मरम्मत करवाने में ही दो साल का समय लग गया था।
उन्होंने कहा कि नोज लैंडिंग के कारण इस विमान को काफी नुकसान पहुंचा था और इसके दो इंजन बदले गये थे। मौजूदा समय इसी विमान को राजकीय वायुयान के रूप में उड़ाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार 20 नवम्बर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जयपुर से न्यांगल (चुरू) जाते समय हेलीकाप्टर के रोटर की एक ब्लेड टूट जाने के कारण उसे आपातकालीन स्थिति में चांदगढ़ी के निकट उतारा गया था।
यह हेलीकाप्टर भी तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में खरीदा गया था। यह हेलीकाप्टर पहली बार मई 2008 में तत्कालीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में उस समय आपात स्थिति में उतारा गया जब तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सवार थीं। अगस्त हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी के कारण मुख्यमंत्री गहलोत और तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाल बाल बची हैं।












Click it and Unblock the Notifications