कुख्‍यात माओवादी नेता किशनजी पुलिस मुठभेड़ में ढे़र

West Bengal: Maoist leader Kishenji killed in encounter
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सालबोनी के जंगल में कुख्‍यात माओवादी नेता किशनजी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने मुठभेड़ में किशनजी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है। मालूम हो कि किशनजी उर्फ कोटेश्‍वर राव आंध्रप्रदेश में नक्‍सलियों के खिलाफ चलाए गये अभियान के बाद भागकर पश्‍चिम बंगाल आ गया था और यही से वह अपना माओवादी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस जंगल में डेरा डाले हुए है और ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि कुछ और कुख्‍यात माओवादी यहां हो सकते हैं।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस और नक्‍सल विरोधी कोबरा बटालियन ने बुधवार से ही जंगल महल इलाके को चारों तरफ से घेर रखा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्‍यात माओवादी नेता किशनजी इस जंगल में डेरा डाले हुए है। इस बीच बुधवार की देर शाम से ही माओवादियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़ जारी था। घंटों चलें इस मुठभेड़ में पुलिस ने एक माओवादी को मार गिराया।

शव मिलने के बाद उस माओवादी की शिनाख्‍त किशनजी के रूप में हुई। पुलिस ने जब इसकी हिस्‍ट्री खंगाली तो चौका देने वाली थी। पुलिस को पता चला मारा गया व्‍यक्ति कुख्‍यात माओवादी नेता है। पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि किशनजी आंध्रपदेश में भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था और अब वहां से फरार होकर वह पश्‍चिम बंगाल आ गया था।

पुलिस ने इस बात का भी खुलासा किया है कि वह कई बड़े नेताओं के अपहरण और कई मंत्रियों की हत्‍या करने के फिराक में थे। फिलहाल पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जंगल महल में मुठभेड़ अभी जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि किशनजी के साथ कुछ नक्सली महिलाएं और कुछ माओवादी नेता भी साथ थे जो फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+