शरद पवार पर तमाचे के लिये भाजपा जिम्मेदार: राशिद अल्वी

गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने जन संबोधन में कहा था कि महंगाई की जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ केंद्र है। श्री सिन्हा ने कहा था कि मंहगाई की मार झेल रही आम जनता से केंद्र का कोई लेना देना नहीं। केंद्र के नेता और मंत्रीगण सिर्फ अपनी जेबें और अपनी लग्जरी जरुरतों को पूरा करने में लगे हैं उन्हें देश से कोई मतलब नहीं है। उल्लेखनीय है कि यशवंत सिन्हा ने साफ तौर पर कहा था कि अगर महंगाई की हालत यही रही तो यह कहना गलत नहीं होगा कि देश में हिंसा भड़क जायेगी।
वहीं दूसरी तरफ अल्वी के इस बयान को भाजपा नेता माया सिंह ने गलत ठहराया है। माया सिंह ने कहा कि यशवंत सिंह ने जो कुछ भी कहा वह सच और सही कहा। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता स्मृति इरानी ने कहा कि वह हिंसा की निंदा करती है और जो कुछ भी हुआ वह गलत है। आपको बताते चलें कि इफ्को के एक कार्यक्रम में शिरकत करने आये शरद पवार को एक युवक ने जोरदार थप्पड़ मार दिया। पवार पर हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था फौरन सकते में आ गई और उस युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जबतक युवक को गिरफ्तार करती वह खुद ही मीडिया के सामने आ गया और अपना संक्षिप्त परिचय दे दिया। युवक ने मीडिया के सामने कबूल किया कि उसने ही शरद पवार पर हमला किया है। युवक ने अपना परिचय हरविंदर सिंह के रूप में दिया।












Click it and Unblock the Notifications