दिल्ली: वकील के बेटे का अपहरण, 25 लाख की मांग

रोहित के पिता और वकील आर.आर. अहलावत ने आईपी एस्टेट थाने में अपने बेटे के अगवा होने की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया है कि सुबह उसका बेटा अपने कार्यालय आया था। देर रात जब वह वापस घर नहीं आया तो उन लोगों ने उसके फोन पर संपर्क किया। लेकिन, उसका फोन स्विच ऑफ था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसके फोन से फोन करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रोहित को अगवा कर लिया गया है। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने रोहित की वापसी के एवज में पहले तो 50 लाख रुपये मांगे फिर वह 25 लाख रुपये तक आ गए। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने परिवार के सदस्यों को रुपये लेकर कई जगहों पर बुलाया, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस सूत्रों कहना है कि रात में रोहित ने पुलिस को फोन कर बताया था कि कार सवार चार लोग पिस्टल के बल पर उसे अगवा कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को वहां कोई नहीं मिला और न ही उसके फोन से संपर्क हो पाया। पुलिस का कोई अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से बच रहा है। हालांकि, पुलिस ने अपहरण की घटना से इंकार नहीं किया है।












Click it and Unblock the Notifications