दिल्ली: एक छोटी सी बात और गोली चला दी गोली
दिल्ली
(ब्यूरो)। सड़क और जीवन में कितना तनाव है इसका एक उदाहरण लोनी के विकास कुंज कालोनी में बुधवार को उस समय दिखा जब रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को लेकर कहासुनी हो गई औऱ मामा-भांजों ने दो युवकों पर गोली चला दी। हालांकि गोली वहां से गुजर रही एक महिला के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान हमलावारों ने एक युवक की तमंचे की बट से पिटाई कर दी जबकि दूसरा छर्रा लगने से घायल हो गया। घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तीन हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। id="toptextpromo">विकास
कुंज कालोनी निवासी फुरकान व साजिद पुत्र मईनुद्दीन बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मोटरसाइकिल से बेहटा हाजीपुर नगर मार्ग से अपने घर जा रहे थे। जब वे अपने घर के निकट पहुंचे तो बिट्टू, अमित व उनका मामा रास्ते में खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घरेलू सामान मकान शिफ्ट करने के लिए भर रहे थे। फुरकान ने बिट्टू से रास्ते में खड़े ट्रैक्टर को साइड करने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान मामा-भांजों ने तमंचे से गोली चला दी, जो वहां से गुजर रही सुनीता पत्नी रोहताश निवासी सरस्वती विहार के पैर में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और साजिद के भी हाथ में छर्रा लग गया। जिससे वह भी घायल हो गया। इस बीच बिट्टू, अमित व उसके मामा ने फुरकान के सिर पर तमंचे की बट से वार कर उसे घायल कर दिया और फरार हो गए। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सूचना
पर पहुंची पुलिस ने सुनीता को उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी श्रीलंका के रहने वाले हैं। चारों पहले नौकरी की तलाश में भारत आए। भारत आकर वह छोटी-मोटी नौकरी करने लगे। इसी दौरान उनका संपर्क दलालों से हुआ। दलालों ने सभी को पेरिस में ऊंची कमाई का सपना दिखाया। चारों ने विदेश जाने का मन बना लिया। उन्होंने लाखों रुपए देकर दलाल के जरिये अपना फर्जी भारतीय पासपोर्ट व वीजा भी बनवा लिया, लेकिन आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों की आंख में वे धूल नहीं झोंक सके। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला सहित चार श्रीलंकाई नागरिक है। गिरफ्तार होने वालों के नाम संगीता, निवाली, सत्या कुमार व गोकुल राज शामिल हैं।











Click it and Unblock the Notifications