बिहार: एक हर परिवार के 8 लोग जिंदा जले, दर्दनाक मौत

Eight including six children burnt to death in Bihar
पटना। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी इलाके में बुधवार की देर रात एक फूस के मकान में आग लग जाने से एक ही परिवार के आठ सदस्‍यों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दलकल की गाडि़यों ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया और शवों को बाहर निकाला और पोस्‍टमार्टम के लिये भेज दिया है। मरने वालों में चार बच्‍चे भी शामिल हैं। पुलिस की मानें तो दिए के कारण आग लगी थी और देखते ही देखते विक्राल हो गई।

सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पिपराकोठी इलाके सूर्यपुर गांव में अकलु राम के देर रात दिया जल रहा था। सब लोग सो रहे थे कि तेज हवा के चलते दिया गिर गया और फूस के मकान में आग पकड़ लिया। जबतक घर के लोग कुछ समझ पाते आग ने विक्राल रूप ले लिया। घर में मौजूद लोग अंदर ही फंस गये। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के घर भी उसके चपेट में आ गये। इस भंयकर आग में अकलु राम, उनकी पत्‍नी और उनके चार बच्चे समेत आठ लोगों की झुलसकर मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि गहरी नींद में होने के कारण आग की चपेट में परिवार के छह सदस्य मारे गये जबकि दो अन्य सदस्य उन्हें बचाने के चक्‍कर में हादसे के शिकार हो गये। आठों शवों को निकाल लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अकलु राम (45), पत्‍नी रंभा देवी (40), और पुत्र चंदन, नंदन, रंजन, कुंदन, रवि और पुत्री संजीता कुमारी के रुप में हुई है। सभी बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम थी। परिवार का एक अन्य सदस्य बुधन राम दिल्ली गया हुआ था, इसीलिए वह बच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+