राहुल के बयान पर बसपा-भाजपा को लगी मिर्ची, कहा पहले राजनीति सीखो युवराज

Rahul Gandhi
बाराबंकी। अपने यूपी दौरे के पहले दिन मंगलवार को कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने जनता को संबोधित कह एक बार फिर अपना फूलपुर वाला राग अलापा। राहुल ने कहा कि वो जब महाराष्ट्र या कर्नाटक जाते हैं और वहां के भिखारियों से पूछते हैं कि तुम कहां से हो तो उनका जवाब होता है कि वो यूपी के हैं।

राहुल गांधी ने बसपा सरकार और मायावती पर मनरेगा में धांधली का आरोप लगाया और भाजपा को जाति विशेष की राजनीति करने वाली पार्टी बताया, जिसके बाद प्रतिक्रियाओं का दौर जारी हो गया है। बसपा और भाजपा ने राहुल की तीखी आलोचना की है।

बसपा ने राहुल गांधी को कहा कि सबसे पहले तो उन्हें राजनीति की एबीसीडी सीखनी चाहिए, तब जाकर किसी के बारे में कुछ कहना चाहना चाहिए। जिन्हें राजनीति का आर नहीं पता वो भला देश को क्या संभालेंगे। तो वहीं भाजपा ने भी राहुल गांधी की टिप्पणी पर कहा कि जिनकी पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया वो भला दूसरों का क्या नसीहत देंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार को राहुल गांधी ने कहा था कि दिल्ली की सरकार उत्तर प्रदेश को बदल नहीं सकती है। क्योंकि दिल्ली से प्रदेश को मिलने वाला पैसा या तो लखनऊ में रूक जाता है या तो प्रदेश के ब्यूरोक्रेटस खा लेते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि अगर यूपी को बदलना है तो यूपी की जनता को कांग्रेस का साथ देना होगा। क्योंकि हम किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करेंगे।

हम विकास की राजनीति करेंगे। क्योंकि विकास केवल कांग्रेस वाले राज्यों में हुआ है। राहुल गांधी ने कहा कि केन्द्र की कई बड़ी योजनाएं जैसे कि मनरेगा, जननी सुरक्षा योजना के लिए केन्द्र सरकार पैसे यूपी भेजती है लेकिन मंत्रियो और दलालों के चलते वो आम जनता तक नहीं पहुंचता है।

राहुल ने कहा कि चाहे भाजपा हो, सपा हो या बसपा, सब अपना-अपना स्वार्थ निभाते हैं। क्योंकि किसी को प्रदेश और प्रदेश की जनता की फिक्र नहीं है। हम चाहते हैं कि यूपी भी भारत के मैप में एक विकसित प्रदेश बनें । ऱाहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस दस साल में यूपी को नंबर वन बना देगी। क्योंकि हिंदुस्तान में पैसे की कमी नहीं है।लेकिन उसकी सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+