उड़ीसा और श्रीनगर ट्रेन हादसा, 1 की मौत 29 घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर में काजीगुंड से श्रीनगर जा रही एक ट्रेन कुलगाम जिले में पटरी से उतर गई जिससे कम से कम 20 लोग घायल हो गए। वर्ष 2008 में कश्मीर घाटी ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद ट्रेन के पटरी से उतरने की यह पहली घटना है। अधिकारियों ने बताया कि यहां से 55 किलोमीटर दूर सेदूरा गांव में ट्रेन का चालक गाड़ी को स्टेशन के रुकने के स्थान से करीब 200 मीटर आगे ले गया। इस दौरान इंजन और दो बोगियां पटरी से उतर गई।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कुलगाम में कहा कि सभी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रेल अधिकारियों का एक दल घटना स्थल पर पहुंच गया है जहां वे इसके कारणों की जांच करेंगे। इससे पहले उड़ीसा के झाड़सुगदा में बुधवार सुबह रामलेश्वरी एक्सप्रेस मालगाड़ी के इंजन से टकरा गई जिससे 9 यात्री घायल हो गए और एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि रेलवे सूत्र एक ही यात्री के घायल होने की बात कह रहे हैं। बताया जाता है कि हादसा रेलवे सिग्नल की अनदेखी की वजह से हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications