संसद में प्रश्नकाल में महंगाई पर भारी हंगामा, दोनों सदन स्थगित
दिल्ली।
देश की सबसे बड़ी मुश्किल महंगाई अब यूपीए सरकार के लिए भी मुश्किलों का सबब बन गई है। महंगाई को लेकर आज लोकसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान भारी हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टियां महंगाई के मुद्दे पर लामबंद हो गई हैं। पक्ष और विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा जिस वजह से संसद के दोनों सदनों को स्थगित करना पड़ा। लोकसभा को दोपहर 12 बजे तक के लिए जबकि राज्यसभा भी प्रश्नकाल तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले आज दूसरे दिन लेफ्ट ने महंगाई पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव लेकर आई है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी भी महंगाई के विरोध में लोकसभा में यूपीए सरकार को घेरने की तैयारी कर चुकी है। id="toptextpromo">संसद
की कार्रवाई के दौरान विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा और राज्य सभा दोनों सदनों में यूपीए सरकार पर तीखे हमले किए। राज्य सभा की कार्रवाई शुरू होते ही स्थगित करनी पड़ी जबकि लोकसभा में भी भारे हंगामे के बाद कार्रवाई स्थगित कर दी गई। दोनों ही सदनों में किसी अहम मुद्दे पर बहस नहीं हो पाई। पहले दिन बीजेपी ने गृहमंत्री पी चिदंबरम का बायकॉट किया था। बीजेपी का कहना है कि वे पी चिदंबरम का बायकॉट दूसरे दिन भी जारी रखेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लेफ्ट
ने संसद में महंगाई पर कानून 167 व 168 के तहत बहस कराने का नोटिस दिया है। जिसके तहत महंगाई पर बहस होगी। इस कानून में किसी मुद्दे पर बहस को बाद वोटिंग का भी प्रावधान है। जबकि सरकार कानून 193 के तहत महंगाई के मुद्दे पर बहस कराने के लिए राजी हो गई है। जिसमें केवल बहस हो सकती है इसमें चर्चा का प्रावाधान नहीं है। बीजेपी ने भी स्थगन प्रस्ताव के मामले पर लेफ्ट संग हाथ मिला लिया है। महंगाई के मामले पर शीतकालीन सत्र के पहले दिन बीजेपी ने कहा था कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो देश में हिंसा फैल सकती है।











Click it and Unblock the Notifications