अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा ने लगाए ईरान पर कड़े प्रतिबंध

इन प्रतिबंधों के लागू हो जाने के बाद से ये तीनों देश ईरान के साथ व्यापारिक करारों को खत्म करेगा। इतना ही नहीं इसके बाद से ईरान के पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री और तेल व गैस के व्यापार पर भी नियम कड़े कर दिए जाएंगें। अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की वित्तीय संस्थाएं ईरान की वित्तीय संस्थाओं और बैंकों के साथ किसी भी तरह का लेनदेन नहीं करेंगी।
गौरतलब है कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने हाल ही में ईरान के परमाणु कार्यक्रमों पर अपनी रिपोर्ट पेश की थी। आईएईए ने अपनी इस रिपोर्ट में बताया है कि ईरान परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल परमाणु हथियारों के संवर्धन में कर रहा है। जबकि ईरान को परमाणु ऊर्जा की सप्लाई शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए की जाती है। ईरान पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर कर इस पर मुहर लगाई। ईरान पर ये प्रतिबंध यूएन में लागू नहीं हो पाए। रूस और चीन ने तीनों देशों द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध किया था।












Click it and Unblock the Notifications