यूपी: गुलाबी गैंग ने किया पुलिस पर ह‍मला, 7 गिरफ्तार

Uttar Pradesh Map
चित्रकूट। अवैध खनन में पकड़े गए लोगों को एसडीएम कार्यालय में छुड़ाने पहुंचे गुलाबी गैंग और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई। पत्थर भी फेंके गए। एसडीएम के चैंबर का बाहर से कुंडा लगाकर गुलाबी गैंग ने उन्हें बंद कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह के मुंह पर चोटें आईं। सीओ ने कार्यालय में छिपकर खुद को बचाया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस की छीना झपटी में कुछ महिलाओं के कपड़े फट गए। देर शाम गुलाबी गैंग कमांडर और कांग्रेस प्रत्याशी संपतपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था।

रविवार को एसडीएम ने अवैध खनन के आरोप में भवसरा, सेखा सुषकरा आदि गांव के संतोष, नखन, रामाभिलाष, शिवमूरत समेत नौ लोगों को अवैध खनन में पकड़कर थाने में बैठा लिया था। मामले की जानकारी गुलाबी गैंग कमांडर संपतपाल को हुई तो उन्हें छुड़ाने के लिए इनके परिजनों को लेकर सोमवार की सुबह ग्यारह बजे एसडीएम कार्यालय पहुंची। संपत ने एसडीएम को ज्ञापन देकर उस बालू माफिया पर भी कार्रवाई की मांग की, जिसके लिए ये लोग काम करते थे।

संपत का तर्क था कि मजदूर गरीब हैं और इनको बेवजह परेशान किया जा रहा है। लगभग सौ महिलाएं चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गईं। इन्होंने एसडीएम चैंबर का बाहर से कुंडा भी लगा दिया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं। एसडीएम की सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी सत्यवीर सिंह ने चैंबर का कुंडा खोला और दरवाजे के पास खड़े हो गए। इसी बीच वहां सीओ मऊ देशराज भी आ गए। आरोप है कि इन्होंने महिलाओं से अभद्रता की और हाथ पकड़कर वहां से हटाने लगे। कुछ महिलाओं के कपड़े भी इस छीना-झपटी में फट गए।

संपत का आरोप है कि सीओ ने उनको लात मारी। पुलिसकर्मियों की अभद्रता से महिलाएं आक्रोशित हो गईं और सीओ पर टूट पड़ीं। इस पर सीओ भागकर भू लेखाकार कार्यालय में घुस गए और बाहर से कोतवाल ने कुंडी लगा दी। महिलाओं की पत्थरबाजी से कोतवाल के मुंह पर चोटें आईं। मामले की जानकारी पाकर एडीएम केशवदास और एएसपी अरविंद भूषण पांडे भी वहां पहुंच गए। देर शाम तक एसडीएम कार्यालय में अधिकारियों की मंत्रणा चली। एसडीएम की तरफ से थाने में दी गई तहरीर के आधार पर गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल साहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+