विवादित क्षेत्र पीओके को अमेरिका ने नक्शे से हटाया

गौरतलब है कि अमेरिका ने अपनी वेबसाइट में इस क्षेत्र को पूरी तरह से पाकिस्तान का हिस्सा बताया था। जबकि इस क्षेत्र पर भारत लंबे समय से अपना दावा पेश करता रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने जो नक्शा जारी किया था उसमें भारत के नक्शे से PoK को पूरी तरह से गायब कर दिया गया था। जबकि पाकिस्तान के नक्शे में PoK को पाक का पूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। बंटवारे के बाद से ही दोनों देशों के बीच इस इलाके को लेकर विवाद चल रहा है जो दोनों देशों के बीच विवाद की मुख्य वजह भी है।
बहरहाल इस तहर की यह पहली घटना नहीं है जबकि भारत के दावे वाले कश्मीर को भारत का हिस्सा न बताया गया हो। चीन की कई वेबसाइट पर पहले भी इस तरह के नक्शे जारी किए गए हैं। जिसमें इस इलाके को भारत से बाहर दिखाया गया है। भारत को इन मामलों में कड़े कदम उठाने की दरकार है। इसे भारत की कमजोर विदेशनीतियों से जोड़कर भी देखा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications