लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी सरकार की कर्जदार

Speaker Meira Kumar
दिल्ली (ब्यूरो)। लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम की बेटी मीरा कुमार भी सरकार की ऋणी हैं। शहरी विकास मंत्रालय के संपदा विभाग ने मीरा कुमार को 1.98 करोड़ रुपये बकाये का बिल भेजा है। यह बिल 1986 में अपने पिता जगजीवन राम के निधन के बाद भी अब तक 6, कृष्णा मेनन मार्ग पर सरकारी बंगले को खाली नहीं करने के कारण भेजा गया है। आरटीआई के अधिकार के तहत प्राप्त जानकारी के अनुसार, संपदा विभाग को 10 लोगों की एक सूची सौंपी गई है। इसमें उन बंगलों की बकाया किराया राशि शामिल है जिन्हें इन लोगों ने खाली नहीं किया है। इसमें जगजीवन राम की दिवंगत पत्नी इंद्राणी देवी की बेटी मीरा कुमार का नाम शामिल है।

सूची के मुताबिक, लोकसभा अध्यक्ष पर एक करोड़ 98 लाख 22 हजार सात सौ 23 रुपये बकाया है। विभाग ने आरटीआई कार्यकर्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल द्वारा मांगी गई जानकारी पर यह जवाब दिया है। आरटीआई में पूछा गया था कि पद छोड़ने के बाद भी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए रखने वाले लोगों के खिलाफ कितनी किराया राशि लंबित है। संपर्क करने पर लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय का कहना है कि इंद्राणी देवी के परिवार के सदस्यों ने 30 नवंबर, 2002 को वह आवास खाली कर दिया था और इसकी सूचना केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद , परिसंपत्ति निदेशक तथा अन्य संबंधित प्रशासन को दे दी गयी थी।

सूची में जिन दो अन्य लोगों का उल्लेख किया गया है उनमें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बूटा सिंह तथा भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अध्यक्ष जे एस शर्मा का नाम है और उनके खिलाफ शून्य राशि बकाया है। लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय ने बताया, एनडीएमसी ने तत्काल बिजली और पानी की आपूर्ति बंद कर दी थी तथा उसके बाद से भूतपूर्व इंद्राणी देवी के परिवार का कोई भी सदस्य उस परिसर में नहीं रहता है।

16 सितंबर 2011 के रिकार्ड पर आधारित जवाब कहता है कि अन्य लोग, जिन पर किराया बकाया है उनमें प्रतिभा पांडे (43 लाख), मूल्य स्थिरीकरण कोष न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीर कुमार (2 लाख 61 हजार), पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एएन तिवारी पर (4 लाख 71 हजार), पूर्व लोकसभा सांसद मृत्युंजय नायक (3 लाख़ 21 हजार): , राष्टीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य अब्दुल अली अजीजी पर (1लाख 97 रुपये) तथा अमिताभ भट्टाचार्य पर (2 लाख 04 हजार) शामिल हैं। संपर्क करने पर प्रवीर कुमार ने बताया कि वह अगस्त 2010 से 2011 के बीच गुजरात में नियुक्त थे और अपने नाम बकाया 1 लाख 48 लाख रूपये की राशि का वह भुगतान कर चुके हैं ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+