हिसार: प्रेमिका को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला

प्रकरण के बारे में आरोपी जगपालसिंह के पिता हरगोबिंद सिंह ने पुलिस को अवगत कराया है। हरगोबिंद सिंह के तीन बेटे थे। बड़े बेटे जगसीर की करीब 10 साल पहले दुर्घटना मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद उसकी पत्नी वीरपाल कौर को सामाजिक रस्म के साथ उसके देवर जगपाल सिंह के वैवाहिक जीवन लगा दिया था।
वीरपाल कौर व जगपाल सिंह में मनमुटाव के चलते वीरपाल कौर रतिया में अपने मायके में रहने लगी। उसके दो बेटियां व एक बेटा हैं, जिन्हें वह अपने साथ रखती है। पत्नी के दूर होने के बाद जगपाल सिंह के 27 वर्षीय जसबीर कौर नामक महिला से संबंध बन गए। जसबीर कौर को जगपाल सिंह घर ले आया और उसे बीवी की तरह रखने लगा।
परिवार वालों ने आपत्ति जताई तो अलग रहने लगा। सोमवार दोपहर को जगपाल सिंह ने कथित प्रेमिका को बंद कमरे में डंडों और लाठी से बुरी तरह पीटा। इस बात का किसी को पता नहीं चला। तभी जगपाल अपनी मां गुरदेव कौर के पास आया और बोला कि जसबीर कौर की तबीयत खराब है। गुरदेव कौर ने मौका देखा तो बैड पर जसबीर कौर मृत पड़ी थी। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई। हत्या की वजह भी पता नहीं चल रही। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications