हमारे यहां भारत विरोधी ताकतें सक्रिय नहीं: बांग्लादेश

हम उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देते। लेकिन कभी कभार यदि कुछ हो जाता है तो अलग बात है लेकिन उसे भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह सचिव आर के सिंह के साथ संवाददाताओं से बातचीत में हुसैन ने कहा कि उनका देश भारत के साथ सुरक्षा सहयोग बढाना चाहता है। उल्फा नेता अनूप चेतिया को भारत को सौंपे जाने के बारे में उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसा जल्द ही किया जाएगा।
चेतिया 1997 से ढाका की जेल में बंद है। हुसैन ने कहा कि कुछ कानूनी मसले हैं, जिनकी वजह से उसका प्रत्यर्पण नहीं हो पा रहा है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही उनका समाधान हो जाएगा और चेतिया भारत को सौंप दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि हम बांग्लादेश को अपना काफी निकटतम दोस्त मानते हैं । पिछले डेढ साल में हमारा सहयोग और बढा है। हमें खुशी है कि दोनों देश परस्पर सहयोग से काफी खुश हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आगे सहयोग और मजबूत होगा|












Click it and Unblock the Notifications