यूपी: जिस प्यार के लिए घर छोड़ा, उसी ने दी दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh: Husband killed wife in Lucknow
लखनऊ। जिस प्यार की खातिर एक मासूम लड़की ने अपने घरवालों की भी परवाह नहीं की। उसी ने सात जन्मों तक प्यार निभाने का झूठा वादा कर ऐसी दर्दनाक मौत दी, जिसे सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह प्रेमी शादी के बाद अपनी प्रेमिका की जान का दुश्मन बन गया। यह दर्द भरी दांस्ता अर्जुनगंज निवासी प्यारेलाल विमल की बेटी सविता की है। साल भर पहले इंटर पास सविता की गांव के ही अविनाश रावत से दोस्ती हुई। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगी। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खायी लेकिन घरवालों का यह बात पंसद नहीं आयी।

अविनाश के प्यार में डूबी सविता ने घरवालों की परवाह न करते हुए उससे शादी कर ली। शादी के एक महीने बाद ही अविनाश उसे रुपयों की मांग करने लगा। उस पर दबाव बनाता कि अपने घरवालों से रुपये मांगकर लाओ। जब वह इस पर राजी नहीं हुई तो अविनाश मारपीट पर उतारू हो गया। अविनाश के साथ उसके घर वाले भी सविता को प्रताडि़त करने लगे। कई दिनों तक भूखा-प्यासा रखकर उसे मारा-पीटा जाता और भी हद तो तब हो गयी जब उसे कंरट दिया जाने लगा। मरणासन्न हो चुकी सविता ने आखिरकार अपने घरवालों को पत्र लिखकर अपनी स्थिति से अगवत कराया।

पहले तो नाराज घरवाले मिलने नहीं आये लेकिन सविता की दूसरी चिठ्ठी मिलने पर वह भावुक हो गये। पुलिस को लेकर सविता के पिता जब उसकी ससुराल पहुंचे तो द्रवित हो गये। बेटी मरणासन्न स्थिति में बिस्तर पर पड़ी थी। अन्तिम सांसे गिन रही बेटी को उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया। शरीर जर्जर होने के साथ उसका मानसिक संतुलन भी बिगड़ चुका था। परिजनों की लाख कोशिशों के बावजूद वह दुबारा उठकर खड़ी नहीं हो सकी। आखिरकार रविवार को वह जिन्दगी की जंग हार गयी।

सविता ने शायद सपने में भी नहीं सोचा होगा कि जिस प्रेमी को वह जीवनसाथी बना रही है वही उसके जीवन का दुश्मन होगा। सात जन्मों तक साथ निभाने वाला उसे ऐसी मौत देगा, ऐसा उसे अभास भी नहीं होगा। बेटी को मिली इस दर्दनाक मौत से परिजन सदमें में हैं। अविनाश व उसे परिवार वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराकर बेटी के लिए इंसाफ मांग रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+